लिक्विड नैनो यूरिया की उपयोगिता, लाभ और सावधानियाँ

Liquid Nano Urea uses, Benefits, Prices, and Precautions

नैनो यूरिया Nano technology पर आधारित एक विशेष फेर्टिलाइजर है जो कि विश्व में पहली बार विकसित किया गया है| फसल की क्रांतिक अवस्थाओं यानि क्रिटिकल स्टेजेस पर नैनो यूरिया का पत्तियों पर छिड़काव करने से नाइट्रोजन की सफलतापूर्वक आपूर्ति हो जाती है, क्योंकि इसका इस्तेमाल पत्तियों पर छिड़काव के रूप में होता है और यह normal दानेदार यूरिया की तरह जमीन को भी दूषित नहीं करता है|

जाने नैनो यूरिया के लाभ (Know the benefits of Nano Urea)👇

  • यह सभी फसलों के लिए उपयोगी है साथ ही पर्यावरण और टिकाऊ खेती यानि सस्टेनेबल फ़ार्मिंग के लिए भी उपयोगी है|
  • इसकी 500 ml की बोतल 1 बोरी दानेदार यूरिया के बराबर है अतः ट्रांसपोर्ट और स्टोरेज भी आसानी से किया जा सकता है|

लिक्विड नैनो यूरिया की उपयोग विधि (Uses of liquid Nano urea)👇

नैनो यूरिया का 2 से 4 ml प्रति लीटर पानी के घोल का खड़ी फसल में छिड़काव करना चाहिए| जिन फसलों को नाइट्रोजन की कम आवश्यकता होती है उनमें 2 मिलीलीटर/ लीटर और जिन फसलों को नाइट्रोजन की अधिक आवश्यकता होती है उनमें 4 मिलीलीटर/ लीटर पानी के हिसाब से इस Liquid Nano Urea का प्रयोग किया जा सकता है| अनाज वाली, तेलवाली, सब्जीवर्गीय व कपास इत्यादि प्रकार की फसलों में दो बार तथा दलहनी फसलों में एक बार Liquid Nano Urea का प्रयोग किया जा सकता है| इन फसलों में first spray अंकुरण या रोपाई (Germination & Transplanting) के 30 से 35 दिन बाद तथा second spray फूल आने (Flowering stage) के 1 week पहले किया जा सकता है| एक एकड़ खेत के लिए प्रति छिड़काव लगभग 150-200  लीटर पानी की मात्रा पर्याप्त होती है| 

लिक्विड नैनो यूरिया उपयोग करने के दिशा निर्देश तथा सावधानियां  (Directions and Precautions for using Liquid Nano Urea👇

  • जब उपयोग करे तब बोतल को अच्छी तरह से  हिलाए|
  • प्लेट फैन नोजल का उपयोग करें|
  • सुबह या शाम के समय छिड़काव करें|
  • तेज धूप, तेज हवा व ओस के समय इसका इस्तेमाल नहीं करे|
  • यदि spray के 12 घंटों के अंदर वर्षा हो जाती है तो स्प्रे फिर से दोहराना चाहिए|

नैनों यूरिया की कीमत और बिक्री केन्द्र (Nano Urea Price and Sales Center)👇

इसकी आधा लीटर बोतल की कीमत 240 रूपये के आसपास रखी गई है. Liquid Nano Urea की खरीदी के लिए नजदीकी इफको बिक्री केंद्र पर जाए| या इसकी वेबसाइट www.iffcobazar.in पर अथवा iffco bazar मोबाइल App से भी ऑनलाइन आर्डर करके सीधे अपने घर पर नैनो यूरिया को मंगाया जा सकता हैं| अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-103-1967 या ई-मेल आईडी nbrc@iffco.in पर भी संपर्क किया जा सकता है|


आपका कोई भी सुझाव या जानकारी सहृदय आमंत्रित है| कमेन्ट करके जरूर बताए ....धन्यवाद🙏


Agriculture Professional

Hi, This is Hemant Verma from Jodhpur, Rajasthan & M.Sc Agriculture From AAU Anand Gujarat. I am here for bring prosperity in Farming Community So Welcome to Agriculture Professional. Our Services are- Providing Agriculture Knowledge, Updating Agriculture News and Finding Solutions on agriculture related problems.

Post a Comment

Previous Post Next Post