खजूर में दीमक कीट (Termites in Date palm)👇
यह कीट जमीन
में कॉलोनी के रूप मे रहते है जो खजूर के जड़ और तने को खा कर नुकसान पहुंचाते है| जिससे पौघे मुरझा कर सुख जाते है|
इसके
नियंत्रण के लिए ओफशूट जब जमीन या थैली में रोपित किया जाता है तब Chlorpyriphos 20 EC 2 ml प्रति लीटर पानी के हिसाब से ड्रम में भरकर 15 मिनिट तक उपचरित करना चाहिए और पेड़ के
थावलों में भी Chlorpyriphos 2 ml प्रति लीटर पानी की दर से सिंचाई कर देनी
चाहिए|
या जैविक
फफूंदनाशी बुवेरिया बेसियाना या मेटारिजियम एनिसोपली एक किलों को 100 किलो गोबर की खाद में मिलाकर खजूर के थावलों
में मिला देना चाहिए| इसके अलावा रोकथाम के लिए नीम की खली का भी
उपयोग थावलों में किया जा सकता है|
स्पाइडर माइट (Spider mite insect)👇
इसके अलावा
स्पाइडर माइट भी खजूर में नुकसान पहुंचाती है| यह माइट पत्तियों की निचली सतह पर लाल रंग के समूह में रहती है जो पत्तियों
का रस चूसकर पौधों को कमजोर बना देते है जिससे फल उत्पादन पर भी विपरीत असर पड़ता
है| पत्तियों को रगड़ने पर लाल रंग साफ दिखता है|
इसके
नियंत्रण हेतु Propargite 57 EC 2 ml या Spiromesifen 22.9 SC 1 ml या Abamectin 1.9 EC 0.5 ml या फिर Dicofol 18.5 EC 5 ml, इनमें से कोई एक को प्रति लीटर पानी में
मिलाकर स्प्रे कर दे| आवश्यकता पड़ने पर 10-15 दिन बाद स्प्रे को दोहरा भी दे|
स्केल कीट (Scale insect)👇
यह सफ़ेद रंग
का कीट पत्तियों का रस चूसकर खजूर पौधे की बढ़वार को रोक देते है| फल की बात करे तो वे छोटे रह जाते है, ठीक से पक नहीं पाते और सुख जाते है|
इसके
नियंत्रण हेतु अधिक प्रभावित पत्तियों को काट कर जला देना चाहिए और डाइमेथोइट 30 EC @1 ml या प्रोफेनोफोस 50 EC @3 ml या chlorpyriphos 20 EC @ 3 ml, इनमें से कोई एक को प्रति लीटर पानी की दर
से मिलाकर स्प्रे कर देना चाहिए| जरूरत पड़ने पर 15 दिन बाद स्प्रे दोहरा भी दे| कीटनाशी के अदल बदल कर उपयोग करने से अच्छा
रिज़ल्ट देखा गया है|
राइनोसिरिस बीटल (Rhinoceris beetle) 👇
राइनोसिरस
यानि गेंडे के सिर जैसे दिखाई देने वाले इस बीटल की 4 अवस्थायें होती है- अंडा, लार्वा यानि ग्रब, प्युपा और adult | लगभग 12 दिनों तक यह अंडे मे रहता है और अगले 72 दिनो तक ग्रब में रहता है उसके बाद यह dormancy में चल कर प्युपा में बदल जाता है| 20 दिनो की प्युपा अवस्था complete करने की बाद यह पूर्ण वयस्क यानि adult में बदल जाता है| इसकी दो अवस्थायेँ ग्रब और adult ही नुकसान पहुंचाती है| यह खजूर के क्राउन में घुसकर अन्दर से काटता
रहता है और इसका ग्रब या लट्ट जमीन में रहती है जो जड़ों को काटती रहती है| जिससे पौधा कुछ दिनों बाद सुख कर मर जाता है
इस कीट से
बचाव के लिए एक किलो जैविक फफूंद मेटारिजिम एनिसोप्लाई को 50-60 किलो गोबर खाद या कम्पोस्ट खाद में मिक्स कर
गड़ो में मिलाना चाहिए|
10 ग्राम
फिप्रोनिल 0.3% GR को बालू मिट्टी में मिलाकर खजूर के सबसे
अंदर की दो पत्तियों की बीच यानि क्राउन में रख दे| या Fipronil 5% SC की 0.5 ml मात्रा को एक लीटर पानी में मिलाकर पौधे को सिंचित कर दे ताकि कीट दूर ही
रहे| जिन क्षेत्रों में इस कीट की संभावना अधिक
हो वहाँ 6 महीने के अंतराल से दवा रखनी चाहिए|
राइनोसिरिस
बीटल कीट का प्रकोप अधिकतर गुजरात और उसकी सीमा से लगे जिलों जैसे जालोर, सिरोही में अधिक देखा गया है क्योंकि यहाँ
नमी भी अधिक होती है और अगर खजूर के पौधे का क्राउन यानि अन्दर की पत्तिए अगर जमीन
से टच में है तो भी इस कीट की संभावना बढ़ जाती है|
इस कीट के adult को फसाने के लिए फेरेमोन ट्रेप आता है, जो female के abstract से तैयार किया जाता, जिसकी smell से male beetle attract होता है, इसे आर बी लुयोर नाम से जाना जाता है, इस फेरेमोन ट्रेप को 6 ट्रेप प्रति हेक्टेयर यानि 2.5 एकड़ की दर से पेड़ों के पास लगाया जाता है
जिसमें नर adult beetle फंस कर मर जाते है|
इसके साथ साथ
ही 10 ml imidacloprid 17.8% SL insecticide को प्रति लीटर पानी में मिलाकर फनल की
सहायता से बीटल ने जहां छेद किया है, उस जगह डाले ताकि बीटल के लार्वा खत्म हो जाए या फिर प्रोफेनोफोस 50% EC 10 ml या स्पीनोसेड़ 45% SC 5 ml प्रति लीटर पाने में मिलाकर भी use कर सकते है|
यह रेड के अलावा ऑरेंज और ब्लैक कलर में भी पाया जाता है| इसके लार्वा यानि grub और adult बहुत नुकसान करते है| इसके adult और ग्रब पाम पेड़ यानि खजूर, नारियल, ताड़, ऑइल पाम, chainise पाम आदि सभी पाम की सभी प्रजाति को नुकसान पहुंचाता है| इसने म्यानमार, फिल्लीपीन्स, इन्डोनेशिया, मिश्र, इराक आदि देशों में लाखों की संख्या में पाम पेड़ों को नष्ट किया है|
इससे बचाव के लिए भी जब पौधे लगाये तब एक किलो मेटारिजिम एनिसोप्लाई को 50-60 किलो गोबर खाद या कम्पोस्ट खाद में मिक्स कर गड़ो में मिलाना चाहिए और 10 ग्राम फिप्रोनिल 0.3% GR को बालू मिट्टी में मिलाकर पौधे की सबसे अंदर की पत्तियों की बीच रख दे| इस कीट के adult को फसाने के लिए फेरेमोन ट्रेप आता है, आर पी डबल्यू लुयोर.... इस 6 फेरेमोन ट्रेप को प्रति हेक्टेयर यानि 2.5 एकड़ की दर से लगाए|
इसके साथ पेड़ के ऊपर के छेद में 10 ml chlorpyriphos 20 ईसी या 5 ml imidacloprid 17.8 SL प्रति लीटर पानी के हिसाब से छेद में डाले और गिल्ली मिट्टी से छेद को बंद कर दे| स्प्रे करना हो तो एक स्ट्रॉंग combination की insecticide है जिसका technical name Imidacloprid 6 + Lambda Cyhalothrin 4% SL (Inovexia) की 1 ml मात्रा प्रति लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करना प्रभावी रहता है|
डेट पाम मोथ
कीट (Date Palm Moth)👇
यह insect complete मेटामोरफोसिस करता है| यानि egg, larva, pupa और adult इसकी लाइफ cycle
की अवस्थाएँ
होती है| इसमें सिर्फ लार्वा यानि लट ही नुकसान
पहुँचाती है| यह लट date palm के फल को खा कर नष्ट कर देती है| इनका adult खजूर की छाल में अंडा देती है और इनसे काली
रंग की लट्ट निकलती है| फल को खाने की कुछ दिनो बाद ये लट जाला
बनाकर प्युपा में बदल जाती है और adult यानि मोथ बनकर उड़ जाती है| फिर ये मोथ फिर से अंडे देने लगती है| यह life cycle एसे ही चलता रहता है| यह कीट छाल में छेद करके रहता है और लट्ट
बाहर आकार खजूर के फल को खाने लगती है| फल बनने की शुरुआत में यह लट पूरे गुछे को चट कर देता है|
इसलिए जब
खजूर के पेड़ में pollination
किया जाये तब
आधा किलो टेलकम powder
के साथ 200 ग्राम BT powder या 50 ग्राम ट्राइफ्लूमुरोन पाउडर को आधा किलो pollen में मिक्स करके pollination करना चाहिए| इसके बाद पेपर बेग से कवर दे| पेपर बेग को fruit
set होने के बाद
निकाल देना चाहिए| यदि ऐसा नहीं किया है और लट दिखाई दे रही है
या फ्रूट के गुच्छे पर काले रंग की बीठ और जाला दिखाई दे तो फ्रूट सेट होने के
तुरंत बाद इस लट्ट को नियंत्रण करने के लिए प्रोफेनोफोस 50% EC 2 ml या Chlorpyriphos 50 EC 2 ml या स्पीनोसेड़ 45% SC (Spinosad) 0.4 ml प्रति लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे करें|
इसके साथ इसे
फेरेमोन ट्रेप (Pheromone
trap) से भी नष्ट
किया जा सकता है| यह ट्रेप जमीन से लगभग 2 मीटर ऊँचा रखा जाता है|