माइकोराइजा के लाभ, प्रयोग विधि व सावधानियाँ

माइकोराइजा ऐसा सूक्ष्मदर्शी जीव है जो उच्च पौधों की जड़ों और कवक के मध्य सहजीवी संबंध के रूप में रहता है. इस प्रकार का relation लगभग 95 प्रतिशत पौधों में देखने को मिलता है. यह सूक्ष्म जीव मिट्टी में उपस्थित पोषक तत्वों जैसे फास्फोरस, नाइट्रोजन और सूक्ष्म पोषक तत्व को पौधे के लिए उपलब्ध अवस्था में बदलता है, जिससे पौधे की जड़ों को पोषक तत्व मिल सके| माइकोराइजा मुख्य रूप से फास्फोरस के अवशोषण करने में मुख्य रूप से जिम्मेदार होता है| यह मिट्टी की fertility में सुधार करता है जिससे पौधों की जडें अधिक विकसित होती है|इस जैव उर्वरक का उपयोग VAM उत्पाद के रूप में फसलों में होता है|

माइकोराइजा के लाभ (Benefits of Mycorrhiza)👇

  • बैंगन, मिर्च, गोभी, टमाटर, भिण्डी, तरबूज, आलू, प्याज, मूंगफली, अजवाइन, लहसुन और अन्य सब्जी वर्गीय फसलों में जिनकी नर्सरी तैयार करते है, उन सभी फसलों में माइकोराइजा का use किया जा सकता है|
  • इसके उपयोग से जड़ों में विकास होता है तथा जड़ों में अधिक nutrients लेने की capacity बढ़ जाती है, जिससे फसलों की उपज में वृद्धि होना स्वाभाविक है|
  • Chemical fertilizer की saving के साथ मिट्टी में beneficial organism की संख्या में वृद्धि होती है|
  • यह मिट्टी से फास्फोरस की उप्लब्धता को 60-80 % तक बढ़ाता है. 
  • जमीन की Chemical & Physical conditions में सुधार होता है| 
  • इन्हे आसानी से गुणन (Multiplication) किया जा सकता है जिससे बार बार खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़ती है
  • माइकोराइजा plants के द्वारा पानी के अवशोषण की क्रिया दर को बढ़ाकर पौधे को सूखे के प्रति resistance बढ़ाता है, जिससे पौधा हरा भरा रहता है|
  • माइकोराइजा फसलों को मिट्टी में मौजूद रोगाणुओं (harmful spores) से भी रक्षा करता हैइसके उपयोग से पौधों की metabolism activity बढ़ जाती है जिससे पौध की ट्रांस-प्लांटिंग के बाद मुरझाने को कम करता है और पौध की मृत्यु दर भी घट जाती है
माइकोराइजा की प्रयोग विधि (Method of Mycorrhiza uses)👇
  • फसलों की रोपाई से पहले जड़ों को माइकोराइजा 5 ml प्रति एक लीटर पानी की दर वाले solution में मिलाये या पाउडर फॉर्म में उपलब्ध उत्पाद की 250 ग्राम मात्रा को 100 से 200 लीटर पानी में मिलाएं और पौध को खेत में लगाने से पहले 20-30 मिनिट तक जड़ों को डुबाये|
  • यह माइकोराइजा Bee-VAM या IPL प्रीमियम वाम शक्ति जैसे उत्पाद के रूप में बाजार में मिलता है, जिसे पानी में आसानी से मिलाया जा सकता है. 
  • माइकोराइज़ा की संख्या की बात करे तो 1200 IP/ gram (3 लाख IP/ 250 gram) होती है|
  • इसकी 250 gram की dose को 1-2 एकड़ क्षेत्र में drip के माध्यम से या ड्रेंचिंग या सामान्य सिंचाई के माध्यम से भी दिया जा सकता है|
  • किसी भी फसल चक्र में दो बार उपयोग किया जा सकता है, पहली बार बुवाई के समय और दूसरी बार फूल अवस्था में|
माइकोराइजा के उपयोग करते समय रखी जाने वाली सावधानियाँ (Precautions while using mycorrhiza)👇

भंडारण करते समय cold & dry जगह पर रखे, सीधे धूप से दूर स्टोर करें इस उत्पाद के इस्तेमाल के 10-15 दिन पहले और 10-15 दिन बाद chemical fungicide और weedicide का उपयोग नहीं करना चाहिएसूक्ष्म जीवों की activity बनाए रखने के लिए multiply कर लेना चाहिए या 2 साल के भीतर use कर लेना चाहिए|

 


आपका कोई भी सुझाव या जानकारी सहृदय आमंत्रित है| कमेन्ट करके जरूर बताए ....धन्यवाद🙏


Agriculture Professional

Hi, This is Hemant Verma from Jodhpur, Rajasthan & M.Sc Agriculture From AAU Anand Gujarat. I am here for bring prosperity in Farming Community So Welcome to Agriculture Professional. Our Services are- Providing Agriculture Knowledge, Updating Agriculture News and Finding Solutions on agriculture related problems.

Post a Comment

Previous Post Next Post